Freelancing Reality Check: Expectation vs Reality (Beginner Truth)

Freelancing Reality
Freelancing Reality

क्या तुमने कभी यह सोचा है कि —
“मैं पहले महीने में ही ₹50,000 कमाऊंगा?”

सोशल मीडिया पर आपने ऐसे बहुत सारे स्क्रीनशॉट्स देखे होंगे —
“₹80,000 in my first month of freelancing”
“3 महीने में 2 लाख रुपये”

और फिर आपने सोचा होगा —
“मैं भी यह कर सकता हूं।”

तो आज मैं आपको फ्रीलांसिंग की असली सच्चाई बताने वाला हूं।
कोई मोटिवेशनल स्पीच नहीं।
कोई फेक नंबर नहीं।
जो रियलिटी है, वही आपके साथ शेयर करूंगा।

यह आर्टिकल  खासकर उन लोगों के लिए है जो अभी फ्रीलांसिंग शुरू करने की सोच रहे हैं, या जिन्होंने अभी शुरुआत की है लेकिन रिजल्ट्स नहीं देख पा रहे।

मैं चाहता हूं कि आप पहले से तैयार रहें, ताकि बाद में सरप्राइज न हो। क्योंकि जब आपको शुरुआत की सच्चाई पता होती है, तब आप जल्दी हार नहीं मानते।

अब बात करते हैं कि पहले दो महीनों में वास्तव में क्या होता है।

रियलिटी यह है कि पहले एक-दो महीनों में आपकी इनकम शायद जीरो रहे, या फिर किसी छोटे प्रोजेक्ट से ₹2,000 से ₹5,000 तक आए।

ऐसा क्यों होता है?

क्योंकि शुरुआत में आपका पोर्टफोलियो मजबूत नहीं होता।
क्लाइंट्स आपको जानते नहीं हैं।
आपकी पिच अभी उतनी रिफाइंड नहीं होती।

और यह पूरी तरह नॉर्मल है। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

लेकिन लोगों की एक्सपेक्टेशन क्या होती है?
उन्हें लगता है कि एक हफ्ते में क्लाइंट मिल जाएगा और पहले महीने में स्टेबल इनकम शुरू हो जाएगी।

जबकि सच्चाई यह है कि ज्यादातर लोगों को पहला सही क्लाइंट मिलने में 1 से 2 महीने लग जाते हैं।

तो इस समय आपको क्या करना चाहिए?

आपको अपना पोर्टफोलियो बनाना चाहिए।
अपनी प्रोफाइल सेट करनी चाहिए।
पहले 10 से 20 आउटरीच मैसेज भेजने चाहिए।

रिजेक्शन मिलेंगे।
कई लोग रिप्लाई भी नहीं करेंगे।
शायद एक-दो छोटे प्रोजेक्ट्स मिल जाएं।

और हां, यह फ्रस्ट्रेटिंग लगेगा। लेकिन यही प्रोसेस का हिस्सा है।

अगर आप पहले महीने में ही हार मान लेते हो, तो आप कभी नहीं जान पाओगे कि छठे महीने में क्या हो सकता था।

अब बात करते हैं तीसरे और चौथे महीने की।

यहीं से चीजें थोड़ी इंटरेस्टिंग होने लगती हैं।

आपको पहला या दूसरा रियल क्लाइंट मिल सकता है।
शायद ₹8,000 का प्रोजेक्ट।
शायद ₹15,000 का प्रोजेक्ट।

रकम छोटी लग सकती है, लेकिन यही आपका पहला प्रूफ होता है।
और इसी प्रूफ से आपका कॉन्फिडेंस बनता है।

लेकिन इसी फेज में लोग एक बड़ी गलती करते हैं —
वो सिर्फ एक क्लाइंट पर निर्भर हो जाते हैं।

एक क्लाइंट आया, काम मिला, फिर अचानक सब खत्म।

इसलिए इस स्टेज पर आपको लगातार आउटरीच करते रहना है।
एक क्लाइंट मिलने के बाद रुकना नहीं है।

हमेशा 3–4 कन्वर्सेशन एक साथ चलती रहनी चाहिए।
कभी भी सिर्फ एक क्लाइंट पर डिपेंड मत रहो।

अब बात करते हैं पांचवें और छठे महीने की।

यहीं से असली बदलाव शुरू होता है।

अगर आपने पहले चार महीने लगातार सही तरीके से काम किया है, तो अब कुछ चीजें अपने आप होने लगती हैं —

पुराने क्लाइंट्स रेफरेंस देने लगते हैं।
आपका पोर्टफोलियो मजबूत हो जाता है।
आपकी आउटरीच बेहतर हो जाती है।
रिस्पॉन्स रेट बढ़ने लगता है।
और आप अपनी प्राइसिंग भी बढ़ा सकते हो।

यही असली कंपाउंडिंग इफेक्ट है।

जैसे SIP में शुरुआत में ग्रोथ धीमी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे मोमेंटम बनने लगता है, ठीक वैसा ही फ्रीलांसिंग में भी होता है।

पहले चार महीने बहुत स्लो लग सकते हैं।
लेकिन पांचवें और छठे महीने से गति बननी शुरू होती है।

और सातवें से बारहवें महीने के बीच वही लोग ₹50,000 से ₹1 लाख तक कमाना शुरू करते हैं, जो शुरुआत में लगातार टिके रहे।

जो लोग पहले महीने में ही ₹80,000 की उम्मीद करते हैं, वे अक्सर दूसरे महीने में ही हार मान लेते हैं।

अब बात करते हैं उन पांच गलतियों की जो ज्यादातर लोग शुरुआती छह महीनों में करते हैं।

पहली गलती — बहुत कम प्राइसिंग रखना।

₹500 में काम करना सिर्फ इसलिए क्योंकि क्लाइंट नहीं मिल रहा।
यह आपकी वैल्यू को खराब कर देता है।

शुरुआत से ऐसी प्राइसिंग रखो जिसे आगे भी बढ़ा सको।

दूसरी गलती — सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहना।

सिर्फ Fiverr या सिर्फ LinkedIn पर मत रहो।
Upwork, Freelancer.com और बाकी प्लेटफॉर्म्स भी इस्तेमाल करो।

तीसरी गलती — फॉलो-अप न करना।

एक मैसेज भेजा, रिप्लाई नहीं आया और छोड़ दिया।

प्रोफेशनल तरीके से 2–3 बार फॉलो-अप करना बहुत जरूरी है।

चौथी गलती — कॉन्ट्रैक्ट स्किप करना।

छोटे प्रोजेक्ट्स में भी बेसिक एग्रीमेंट जरूर लो।
काम की सीमा, टाइमलाइन और डिलीवरी साफ लिखो।

और पांचवीं गलती — पुराने क्लाइंट्स को इग्नोर करना।

नए क्लाइंट्स ढूंढते-ढूंढते लोग पुराने क्लाइंट्स की वैल्यू भूल जाते हैं।

जबकि सबसे आसान रेवेन्यू वही क्लाइंट्स देते हैं जो पहले से आप पर भरोसा करते हैं।

अब अगर एक रियलिस्टिक इनकम टाइमलाइन की बात करें, तो वह कुछ ऐसी हो सकती है —

पहले 1–2 महीने: ₹0 से ₹10,000
यह सीखने और प्रोफाइल बनाने का फेज होता है।

तीसरे–चौथे महीने: ₹10,000 से ₹25,000
यहां पहले अच्छे क्लाइंट्स मिलने शुरू होते हैं।

पांचवें–छठे महीने: ₹25,000 से ₹50,000
यहां मोमेंटम बनना शुरू होता है।

और सातवें से बारहवें महीने के बीच: ₹50,000 से ₹1 लाख प्रति महीना
यह आपका स्केलिंग फेज होता है।

कुछ लोग तेजी से बढ़ते हैं, कुछ धीरे।
हर किसी की अपनी जर्नी और अपनी स्पीड होती है।

लेकिन एक बात याद रखो —
पहले महीने में ही बहुत बड़ी कमाई की उम्मीद करना सिर्फ एक फैंटेसी है।

और जो लोग इसी फैंटेसी में जीते हैं, वे बहुत जल्दी हार मान लेते हैं।

अगर यह आर्टिकल आपको हेल्पफुल लगी हो, तो कमेंट करके जरूर बताना कि आपकी एक्सपेक्टेशन क्या थी और असल रियलिटी क्या निकली।

और अगर आप अभी भी अपने शुरुआती फेज में हो और लगातार मेहनत कर रहे हो, तो कमेंट करना —
“Still Going”

क्योंकि अगर आप लगातार कोशिश कर रहे हो, तो आप सही रास्ते पर हो।

बस एक चीज याद रखना —
जल्दी हार मत मानना।

FAQs

1. क्या Freelancing के पहले महीने में ₹50,000 कमाए जा सकते हैं?

कुछ लोग कमा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर Beginners के लिए शुरुआती महीनों में Income बहुत कम या Zero होती है।

2. पहला Freelance Client मिलने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 1–2 महीने लग सकते हैं, अगर आप लगातार Outreach और Portfolio Building कर रहे हैं।

3. Beginners के लिए सबसे अच्छा Freelancing Platform कौन-सा है?

Fiverr, Upwork, LinkedIn और Freelancer.com अच्छे Platforms हैं।

4. Freelancing शुरू करने के लिए कौन-सी Skills जरूरी हैं?

Communication, Portfolio, Outreach और किसी एक Valuable Skill में Expertise जरूरी है।

5. क्या सिर्फ Fiverr से Freelancing Career बन सकता है?

नहीं। सिर्फ एक Platform पर निर्भर रहना Risky हो सकता है।

6. Freelancing में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

बहुत कम Pricing रखना और जल्दी हार मान लेना।

7. Freelancing में Stable Income बनने में कितना समय लगता है?

लगातार मेहनत करने पर 6–12 महीनों में Stable Income बन सकती है।

8. Freelancing में Outreach क्या होता है?

Potential Clients को DM, Email या LinkedIn Message भेजकर काम के लिए संपर्क करना।

9. क्या Freelancing Full-Time Career बन सकता है?

हाँ, अगर आपके पास Strong Skills, Good Clients और Consistency है।

10. Freelancing में Success का सबसे बड़ा Secret क्या है?

Consistency, Patience और लगातार Skill Improvement।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *